Agriculture Knowledge for Everyone

rootstock Tag

Availability of quality seed to Empower women in seed management डॉ लक्ष्मी प्रिया साहू   बीज कानून 1996 के लागू होने के बाद से सभी क्षेत्रों के वैज्ञानिकों और नीति निर्धारकों ने यह महसूस किया कि बीज बुनियादी इनपुट है और राष्ट्र की उपज क्षमता को साकार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज अपरिहार्य है। राष्ट्रीय बीज निगम, राज्य बीज निगम, राज्य बीज फार्म राष्ट्रीय और स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में गुणवत्ता वाले बीज का उत्पादन करते हैं। हालाँकि विभाग से पर्याप्त मात्रा में प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जाने की बाबजूद भी गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता एक समान नहीं है और दूरदराज के गाँवों में किसान अच्छी गुणवत्ता वाली उच्च उपज देने वाली किस्मों के बीजों से कभी कभी बंचित रहे जाते हैं । कृषि में किस्मों की सीमित संख्या और विभिन्न स्तरों के माध्यम से खरीद और वितरण में खपत होने वाली समय के बजह से किसान को दिक्कत हो जाती हैं । मानक अनुशंसित बीज गोदामों की कमी से बीज पर कीड़ों/ फंफूदों के संक्रमण से बीज की अंकुरण क्षमता और बीज की ओजस्विता में कमी आती है जिससे अगली फसल की पैदावार भी प्रभाबित होती है । प्रमाणित बीजों के उपयोग से अंतिम उपभोक्ताओं को जो लाभ मिलता, वह कुछ मामलों में कुछ हद तक कम हो जाता है। मूंगफली...